गायत्री महामंत्र की साधना सबसे सरल: पंडित नमोनारायण

रघुनंदन


द्वारपहरी(गिरिडीह): द्वारपहरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धा संवर्धन विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दुसरे दिन सुबह योगा व लगभग पांच हजार महिला व पुरूषों को शांतिकूंज हरिद्वार के विशेष प्रतिनिधि श्री नमो नारायण पांडेय जी द्वारा हवन कराया गया। वहीं यज्ञ स्थल पर पुरे दिन भक्त प्रेमीयों का तांता लगा रहा। वहीं संध्या बेला में श्री नमो नारायण पांडेय द्वारा प्रवचन के दौरान कही गयी की मनुष्य के दुःख का कारण अज्ञांनता है। जैसे ही मनुष्य को ज्ञान होती है उसके जीवन में आनन्द भर जाती है। ज्ञान की प्राप्ति के लिए गायत्री महामंत्र की साधना सबसे सरल एवं सुविधा जनक है। गायत्री महामंत्र की साधना ईस कली काल में संजिवनी बुटी की तरह है। अब के यूवा पीढ़ी जो कुसंस्कारों के कारण पतन की गरत में समाहित होते जा रहे हैं। जहां से हर यूवा का भविष्य अंधकार मय हो रहा है।

हमारी भावी पीढ़ी बिल्कुल भीरू किस्म के होते जा रहे हैं। आज भारत जैसे राष्ट्र में भी हमारे यूवा जवानी में हीं बुढे हो जा रहे हैं। आज हमारे राष्ट्र की यूवा फिर से राष्ट्र निर्माण के लिए कैसे लगे इसका पूर्णनिर्माण कैसे हो आज यूग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के अनुसार विवेकानंद का विचार और भगत सिंह जैसे क्रांति कारी यूवा अपने विचारों को पुष्ट करके बढ रहे हैं।

महायज्ञ को सफल बनाने में टोली सहायक हरि शंकर यादव, यूग गायक शम्भू पांडेय, यूग वादक प्रहल्ला सिंह , दिनेश कुमार, रेनू कुमारी सिन्हा समेत गांव के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More