देवघर: सीनियर डीएससी ने लिया जसीडीह रेलवे स्टेशन का जायजा

देवघर: श्रावणी मेले में ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर देवघर के जसीडीह स्टेशन पर आरपीएफ विशेष चौकसी बरत रही है। इसी बाबत आज पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल के सीनियर डीएससी चंद्रमोहन मिश्र ने जसीडीह स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्री मिश्र ने बताया कि मेेले में अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेन पर चढ़ने व उतरने में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इकी कारण आरपीएफ द्वारा प्लेटफॉर्म पर गाड़ी आते ही यात्रियों को कतार में व्यवस्थित तरीके से चढ़ने व उतरते वक्त विशेष सतर्कता बरतने की व्यवस्था की गई है।
श्री मिश्र ने बताया कि यात्री सुरक्षा हेतु सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावे किसी भी अन्होंनी से निबटने हेतु सीसीटीवी, बम डिस्पोजल ओर डिटेक्शन स्क्वाड, डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। मेले के दौरान इस रूट में नशाखुरानी गिरोह की गतिविधियों पर भी चौकसी बरती जा रही है। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पश्चिम की ओर जाने वाली गाड़ियों में झाझा स्टेशन तक सशत्र बल उपलब्ध कराया गया है।
[URIS id=9499]

