देवघर: श्रद्धा, विश्वास व आस्था का संगम है कांवड़ यात्रा

रिपोर्ट- सुनील

देवघर: बाबा भोले की महिमा अपरंपार है। पवित्र श्रावणी मेला में कांवारिये अपने कंधे पर कांवर रखकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर आते हैं व बाबा को जल अर्पित करते हैं। कांवर की महिमा का अंदाजा इसेसे लगाया जा सकता है, कि कांवड़ यात्रा करने से उतने ही पुण्य की प्राप्ति होती है, जितनी अश्वमेघ यज्ञ करने में। कांवड़ लेकर चलने में कई नियमो का पालन करना पड़ता है। इसमें शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। पौरानिक कथाओं के अनुसार भगवान् राम व रावण ने भी कांवर लाया था। श्रवण कुमार ने भी कांवड़ में अपने माता- पिता को रखकर यात्रा कराई थी।
कांवड़ यात्रा की महिमा बहुत पुरानी है। कथाओं के मुताबिक रावण पर विजय प्राप्त करने के उदेश्य से राजा राम के राज्याभिषेक के बाद राम अपनी पत्नी सीता सहित तीनो भाई के साथ सुल्तानगंज से जल भरकर शिव को अर्पित किया था। इसी वक्त से शिव भक्त यहां जलाभिषेक करते आ रहे हैं। स्कंदपुराण के अनुसार कांवड़ यात्रा से अश्वमेघ यज्ञ करवाने जितनी फल की प्रप्ति होती है। लिहाजा कांवारिया सभी कष्ट भूलकर दुर्गम रास्तों पर भी बम भोले का सुमिरन कर बाबा नगरी पहुँचते हैं। इस बाबत पुरोहित श्रीनाथ पंडा का कहना है कि श्रावण मास में जलाविशेक का विशेष महत्व है। कांवर तीन प्रकार से लाए जाते हैं। एक भक्त कांवर लेकर बैठते- रुकते- उठते- खाते- पीते। दूसरा डाक बम, इसमें भक्त बगैर रुके, बिना खाए पीए- एक रफ्तार में चलते हुए बाबा धाम पहुंचते हैं। इसके अलावे तीसरा लेटते- लेटते यानि दंड देते हुए 105 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं।
कहा जाता है कि एक तरफ जल शिवलिंग के लिए होता है तो दूसरी ओर बासुकीनाथ हेतु। एक अन्य पात्र में भी जल होता है, जिसका उपयोग शुद्धि के लिए होता है। कुछ कांवारिये अपने साथ अपनी पत्नी व बच्चो के नाम से भी जल साथ ले जाते हैं। कहा जाता है। माना जाता है कि कांवड़ के दोनों पलड़े सुख- दुःख के सामान हैं, जो सदैव इंसान के साथ चलते हैं। कांवड़ की सुंदरता में चार चांद लगाती है घुंघरु व मीटी आवाज में बोल बम की जयकार पूरे वातावरण को शिवमय कर देती है।
54 फिट का कांवड़
देवघर में कांवड़ियों का आना लगातार जारी है। अब तक नौ लाख से भी ज्यादा कांवरिया पहुंच चुके हैं। बाबा भोले को रिझाने के लिए जहां तरह- तरह के वस्त्र और कावड़ लेकर भक्त देवघर पहुंच रहे हैं, वहीं बिहार के पटना सिटी से एक अनोखा काँवड़ देवघर बाबा मंदिर पहुंचा इस कावड़ की लंबाई 54 फीट है, जिसे तकरीबन 50 लोगों ने सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक पांव पैदल यात्रा कर लाया है। इस कांवड़ की खासियत यह है, कि इसमें सभी तरह के देवी- देवताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। इसके अलावा इस कांवड़ को बड़े ही करीने से सजाया गया है। भक्त देवघर बाबा मंदिर पहुंचे व मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जल अर्पण किया। पटना सिटी से आने वाले ये कांवरिया पहले 35 फीट का कांवर लाते थे। लेकिन अब विगत कुछ सालों से 54 फीट का कांवड़ ला रहे हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More