वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अर्जुन मुंडा ने की आदिवासी महिलाओं से बात

देवघर: अर्जुन मुंडा सेवारथ की ओर से आयोजित आदिवासी बालिकाओं एवं महिलाओं के विकास के लिए रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया। खुद केंद्रीय जनजातीय मामलो के मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस दौरान आदिवासी महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत की।

बातचीत के क्रम में सभी ने अपनी बातों को बेबाकी से मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर जवाब देकर श्री मुंडा ने उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट किया। उद्घाटन कार्यक्रम में संथाल परगना प्रभारी चंद्रशेखर, विधायक नारायण दास सहित देवघर व आसपास के तकरीबन 400 युवतियों ने इसमें शिरकत की। इस बाबत विधायक नारायण दास ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि विकास से कोई भी समाज और किसी भी धर्म के लोग अछूते नहीं रहे। आज हमारे मूलवासी आदिवासी को भी भाजपा पर अमिट विश्वास है और सरकार निरंतर इन लोगों के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में डीसी नैंसी सहाय ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चियों को संबोधित किया। संथाल परगना प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरह का आयोजन गोल के तहत किया जा रहा है, जिसमें संथाल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाली आदिवासी युवतियों को बेहतर माहौल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More