सुबोधकांत की जीत को लेकर महिला कांग्रेस की बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की सुनिश्चित जीत के लिहाज से मांडर में एक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु हमें पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओं से हर एक व्यक्ति को अवगत कराना है। भाजपा की जन विरोधी, महिला विरोधी एवं गरीब विरोधी नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना है साथ हीं साथ भाजपा सरकार की एक- एक असफलता से लोगों को परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में अपनी अहम् भूमिका निभायेगी, जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं को अच्छी तरह से जनता के समक्ष रखना है। बैठक में रेखा सहाय, पिंकी सिंह, गौरी मल्लिक, अनिता सिन्हा, रेशमा खातुन सहित स्थानीय महिलाऐं काफी संख्या में शामिल थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More