रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा है कि अब तक प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर हुये चुनाव में महागठबंधन सभी सीटों पर चुनाव जीत रहा कहा कि लोगों ने केंद्र व राज्य के भाजपा सरकार के निकम्मेपन को मुख्य मुद्दा बनाकर मतदान किया है। जीएसटी, नोटबंदी, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर दुराचार, जमीन छीनने की योजना और राफेल विमान एवं कंबल घोटाले के विरोध में मतदान करने का काम किया है।
[URIS id=8357]
जैसे- जैसे प्रधानमंत्री हार की ओर बढ़ते गए, वैसे- वैसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की भाषा की मर्यादा गिरती गई, नतीजतन अमर्यादित भाषा के विरोध में भी मतदान हुआ है। स्वर्गीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, स्वर्गीय राजीव गांधी स्वर्गीय इंदिरा गांधी के संदर्भ में दिए गए बयान को जनता ने अमर्यादित माना है और इनके विरुद्ध बयानबाजी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस चुनाव के साथ साथ आने वाले 19 मई के चुनाव में भी जनता इनके नकारात्मक रवैया को लेकर भाजपा के विरोध में कांग्रेस व महागठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी।