पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल को सरिया में स्वागत किया गया। पार्टी के सरिया पश्चिमी मंडल कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल, वरिष्ठ नेता परमेश्वर मोदी, प्रखंड महामंत्री प्रदीप साहू सहित दर्जनों लोगों ने श्री अग्रवाल को माला पहनाकर- मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
लोगों ने अपेक्षा की है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। वहीं जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि सरिया से उनका पुराना रिश्ता रहा है। 90 के दशक में संघ कार्य के विस्तार को लेकर उन्होंने सरिया में अपना समय गुजारा है। आज उन्हें जिस पद की जिम्मेवारी मिली है बगोदर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे जिला में भाजपा का काम जमीनी स्तर पर होगा। संगठन मजबूत बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र तथा दोनों लोकसभा क्षेत्र आगामी चुनाव में भाजपा की झोली में जाएगा। मौके पर युधिष्ठिर मंडल, संजय प्रसाद बरनवाल, धनेश्वर मंडल, महेश मोदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।