मतदान राष्ट्रहित के लिये सर्वोपरि, जरूर करें

सचिन कुमार सिंह
देश की आम जनता को लोकतंत्र में मतदान रुपी सर्वाधिक बड़ा हथियार थमाया है। ये वही हथियार है, जिसके द्वारा आप देश का भविष्य तय करते हैं। देश का निर्माण करते हैं।! आपका वोट व मतदान ही तय करता है कि आप देश को किस और ले जाना चाहते व किसके हाथ मे बागडोर देना चाहते हैं। मतदान ही हमे यह अधिकार देता की हम किसी का सरकार बना सकते हैं या गिरा सकते हैं। जब देश की जनता मतदान करते हैं तभी एक बेहतरीन उम्मीदवार को मौका मिलता की वह देश का सेवा कर सकें व आपका प्रतिनिधि कर सके और आपके क्षेत्र का नया रूप दे सके व देश को मजबूत कर सके।
मंदिर में किया गया दान हमे पुण्य देता है, उसी प्रकार मतदान करने से हमे एक अच्छा प्रतिनिधि मिलता है। लोकतंत्र में मत तो सबसे बड़ा दान होता है, जिसमे हमारा कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कल्याण ही कल्याण होता है। आपके मतदान ना करने से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ता है ,मतदान नही देने से मतदान सही नहीं होती है और ऐसे में ऐसे उम्मीदवार जीत जाते हैं जो देश व समाज के लिए उपयुक्त नही होता है भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, ऐसे में बेरोजगारी, भुख ,शिक्षा जैसी समस्या बढ़ती है और देश की विकास की गति रुक जाती है। आपसभी से आग्रह है कि हर हाल में मतदान करें। अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर देश में एक बेहतरीन लोकतंत्र की स्थापना करें, जिसके बदौलत आने वाले 5 साल देष के विकास यात्रा को तेजी से बढ़ाया जा सके। मतदान देते वक्त किसी के बहकावे में आकर अपने मतदान को चंद रुपए में न बेच दें। आप देश हित व अपने क्षेत्र के विकास को देखते हुए सक्षम उम्मीदवार को वोट दें, ताकि बेहर भारत का निर्माण हो सके।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More