राजधानी की टिकट पर लोकल ट्रेन की सवारी बर्दाश्त नहीं

गांवा(गिरिडीह): गावां स्थित पावर सब स्टेशन प्रांगण में गुरुवार को स्थानीय विधायक राजकुमार यादव ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को जाना। जनसुनवाई कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लव कुमार और गावां के कनीय अभियंता दुर्गेश नंदन सहाय भी मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इस भीषण गर्मी में लोड शेडिंग के नाम पर प्रखंड क्षेत्र में 18 से 20 घंटे की बिजली कटौती पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने भी प्रखंड की लचर बिजली आपूर्ति पर विभागीय पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया तो सहायक अभियंता लव कुमार ने बताया कि गावां व तिसरी प्रखंड के लिए 8 एमवीए बिजली कि आवश्यकता है। परन्तु अभी आपूर्ति मुश्किल से 4 एमवीए ही मिल पा रहा है। इस कारण राशनिंग कर गावां-तिसरी में बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। इस कारण बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
30 जून तक गावां शहरी क्षेत्र के लिए अलग फीडर
बसंत सिन्हा




