रांची: पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू कल रांची में होंगे। वे रांची संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के समर्थन में वोट मांगने के लिए रांची आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि सिद्धू लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सिंहभूम, धनबाद, हजारीबाग एवं रांची लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव कर जनसभा, रोड शो करेंगे।
सिद्धू नई दिल्ली से सुबह 10.30 बजे व हवाईमार्ग से रांची पहुंचेंगे, जहां से चौपर द्वारा सोनारी, जमशेदपूर जायेंगे। वहां आदित्यपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दूसरी सभा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बोकारो सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में होगी। रांची लोकसभा क्षेत्र के एचईसी सेक्टर 2 स्थित विधानसभा मैदान में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम को ही वे वापस लौट जायेंगे।