आजसू कल मनाएगी संकल्प दिवस

रांची: आजसू शनिवार को राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प दिवस कार्यक्रम मनाएगी। इस बाबत पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। संकल्प सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सिल्ली में, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ में, मंत्री रामचंद्र सहिस जुगसलाई, राजकिशोर महतो टुंडी, उमाकांत रजक चंदनकियारी, रौशन लाल चौधरी बड़कागांव, राजेंद्र मेहता कांके, डॉ देवशरण भगत खीजरी, लंबोदर महतो गोमिया मंटू महतो सिंदरी में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें: आधुनिक योग की यात्रा को गांव की तरफ पहुंचाना लक्ष्य: नरेंद्र मोदी
बताया गया कि आजसू के संघर्ष और त्याग के 33 सालों का सफर पूरा किया है। संकल्प दिवस को लेकर सभी जिलों में अध्यक्ष व सचिव को पूर्व में ही आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं। इस बाबत जनता के सवालों पर संघर्ष जारी रखने, क्षेत्रीय और जमीनी विषयों पर सरकार का ध्यान खींचते रहने व झारखंडी जनमानस के अनुरूप समस्याओं के समाधान हेतु रास्ते तलाशने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी की एकजुटता का संकल्प भी लिया जाएगा। लोकसभा में मिली इस बार की भागीदारी के बाद अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पंहुच बनाने हेतु मंथन किया जाएगा। राजधानी के हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भी संकल्प सभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, बनमाली मंडल, भरत काशी, ज्ञान सिन्हा सहित कई लोग शिरकत करेंगे।
[URIS id=9499]

