स्टेट ब्यूरो। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी व आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को नामांकन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद रवींद्र पांडेय,राजकिशोर महतो, निर्भय शाहाबादी, बाटुल महतो, ढुल्लू महतो, रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक खास तौर पर मौजूद रहेंगें। नामांकन दाखिल करने के बाद बोकारो के जैनामोड़ स्थितबांधडीह हाईस्कूल के मैदान में तीन बजे एनडीए की चुनावी सभा होगी।