रांची: NSUI के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह का कांग्रेस भवन में शानदार अभिनंदन हुआ। इन्द्रजित सिंह ने कहा कि अपनी पूरी टीम के साथ ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जीत छात्रों की जीत है, उन्होंने मुझपर भरोसा किया है। छात्रों के हित के लिए मैं सदैव उपस्थित रहूंगा। कांग्रेस के अन्य नेताओं के द्वारा उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेंट दे कर उनका सम्मान किया गया।
मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रवक्ता शमशेर आलम, रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा, मानस सिन्हा, युथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिन्हा सन्नी प्रदेश युथ कांग्रेस, चंदन सिंह हटिया विधानसभा अध्यक्ष, पंचम सिंह रांची विधानसभा अध्यक्ष, ज्योतिष यादव, सतीश पांडेय, गौरी शंकर, उमेश प्रसाद के अलावे सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।