रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 12 सितंबर को देश भर के किसानों को झारखंड की धरती से किसान मानधन योजना का सौगात दिया था। किसानों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने वाली इस पेंशन योजना के तहत झारखंड का अब तक का प्रदर्शन खासा शानदार रहा है। झारखंड ने महज 20 दिनों के अल्प समय में ही राज्य भर के 2.21 लाख से अधिक किसानों को इस पेंशन योजना से जोड़ा है। किसानों को जोडने की आंकड़ों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो राज्य का पूरे देश में हरियाणा के बाद दूसरा स्थान है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की तीव्र इच्छाशक्ति के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती। मुझे प्रसन्नता व गर्व है इस बात का कि हमारे कार्यकर्ताओं के लगन और अथक प्रयास से यह संभव हुआ। साथ ही, वे बताते है की क्षण भर की नहीं अभी तो लंबी सफलता का लक्ष्य तय करना है। इस योजना के तहत किसानों को जोडने में राज्य में पलामू जिला अव्वल रहा है।