खर्चा में संजय हीरो व सुबोधकांत दूसरे नंबर पर

स्टेट ब्यूरो: रांची संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा पहले चरण को लेकर अपने खर्चा का दस्तावेज व्यय कोषांग को समर्पित कर दिया है। इस बाबत 20 में से 16 प्रत्याशियों ने अपना हिसाब दिया है। संजय सेठ 4 लाख 13 हजार 200 रुपये खर्च करके पहले पायदान पर है, जबकि सुबोधकांत सहाय 1 लाख 58 हजार खर्च कर दूसरे व 1 लाख 28 हजार 41 रुपये खर्च कर निर्दलीय प्रत्याशी रामटहल चौधरी तीसरे नंबर पर हैं। सबसे कम खर्च निर्दलीय राजू महतो ने किये हैं। उन्होंने 25 हजार 472 रुपये खर्च किये हैं। बताते चलें कि सारे खर्च 25 अप्रैल तक के हैं।
कुल खर्चे की बात करें तो सभी प्रत्याशियों ने पहले चरण में अब तक 11 लाख 6 हजार 864 रुपये खर्च किये हैं। इसके बाद 29 अप्रैल, 3 मई व 29 मई को खर्च का ब्योरा व्यय विभाग को देना होगा।
प्रत्याशियों द्वारा किये गये खर्च का ब्योरा
प्रत्याशी किया गया खर्च
विद्याधर प्रसाद 26,906 रुपये
संजय सेठ 4,13,200 रुपये
सुबोधकांत सहाय 1,58,000 रुपये
अमर कुमार महतो अनुपस्थित
आलोक कुमार 26,500 रुपये
परमेश्वर महतो 29,527 रुपये
रंजीत महतो 27,055 रुपये
रामजीत महतो 32,375 रुपये
विकास चंद्र शर्मा 27,500 रुपये
सिधेश्वर सिंह 35,000 रुपये
सुनीता मुंडा अनुपस्थित
अंजनी पांडे अनुपस्थित
जय प्रकाश प्रसाद 29,053 रुपये
जितेंद्र ठाकुर 32,730 रुपये
नंद किशोर यादव 30,350 रुपये
राजू महतो 25,472 रुपये
राजेश कुमार 37,635 रुपये
राजेश थापा अनुपस्थित
रामटहल चौधरी 1,28,041 रुपये
सतीश सिंह 47,520 रुपये
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More