समधी ने लालू से पूछा हालचाल, बेरंग लौटे जीतनराम मांझी

रांची: शनिवार को रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलकर उनके समधी कैप्टन बीएन यादव, समधन मृदुला सहित उत्तरप्रदेश से ही मिलने पहुंचे एक अन्य रिश्तेदार मनोज कुमार ने हालचाल जाना। वहीं दूसरी ओर हम पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मुलाकातियों की लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण जेल प्रशासन ने लालू से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी गई व उन्हें बेरंग लौट जाना पड़ा, वैसे भी प्रत्येक तिथि को केवल तीन व्यक्ति ही उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
लालू से मिलकर निकले कैप्टन बीएन यादव ने कहा कि लंबे समय के बाद उनसे मिलने आया हूँ। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा व लालू जी भी खुश थे। समधी ने कहा कि बेहतर इलाज के दृष्टिकोण से लालू जो बाहर जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। लालू का इलाज कर रहे हैं डॉ डीके झा ने कहा कि लालू जी की मासिक जांच की गई है। जिसमें किडनी, लीवर और यूरिक एसिड सब का सामान्य पाया गया। वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है। वे खासकर डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। डाॅ झा के मुताबित वे फिलहाल 15 बीमारियों की चपेट में हैं। उनका ग्लाइकोसिलेटेड हिमोग्लोबिन 7 है। गौरतलब है कि लालू 2017 से ही चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में जेल में हैं, लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों के कारण रिम्स में इलाजरत हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More