रांची: महिलाओं को सशक्त बनाया रघुवर सरकार ने: पूजा मिश्रा

रांची: भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि रघुवर सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम किया है। सरकार ने महिलाओं को विकास के माध्यम से ताकत देने का काम किया है। झारखंड आज प्रगति के राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला मोर्चा की बहनें स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के बंधन को और मजबूत करने का काम करेंगी। मिश्रा शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस से बात कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार ने महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान, सुरक्षा और रोजगार के लिए अद्वितीय कल्याणकारी योजनायें चलायी है। कहा कि राज्य सरकार ने एक रुपये में 50 लाख की सम्पत्ति का रजिस्ट्री कराकर महिलाओं को सम्पत्ति का मालकिन बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्धन महिला के नाम पर किया जा रहा है, सखी मंडल के माध्यम से लाखों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया, महिला किसानों को इजराइल भेजकर प्रशिक्षण दिलाया गया, उज्जवला योजना, सिलिंडर के साथ चूल्हा रघुवर सरकार ने महिलाओं को विशेष उपहार दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य भर की बहनें रघुवर सरकार के इन कार्यों से खुश हैं तथा सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहती हैं। मौके पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि राज्य के 25 हजार बूथों तक महिला मोर्चा का सशक्त संगठन खड़ा है। उन्होंने कहा कि रविवार को हरमू मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर, प्रदेश प्रभारी कमलावती सिंह सहित प्रदेश के नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा की प्रभारी प्रिया सिंह पटेल भी उपस्थित थीं। कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के लिए महिलाएं पूरी ताकत झोंक देंगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More