रांची: 30 जनवरी 2019 से बापू वाटिका मोराहाबादी मैदान में गिरिडीह जिला के सरिया रेलवे फाटक से मुक्ति को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आंदोलनकारी प्रकाश मंडल से सामाजिक कार्यकर्ता निपु सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल लिया। साथ ही उत्साह बढ़ाया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सरिया रेलवे फाटक के कारण सड़क ट्रैफिक जाम रहता है और घंटों से अधिक लोगों को इंतजार करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ सरिया या उस इलाके में रहने वाले लोगों का नहीं है, यह समस्या राज्यभर की है। झारखंडवासियों की समस्या है। सभी को एक ना एक दिन समस्या का सामना करना पड़ सकता है। श्री सिंह ने सभी से आग्रह किया कि सभी एक मंच पर आकर आंदोलनकारी प्रकाश मंडल जी का साथ दें। उन्होंने कहा कि प्रकाश मंडल जी से बात कर कई जानकारी भी मिली। कहा कि जो बचपन से सामाजिक कार्यों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, वो इतनी बडी समस्या में चुप कैसे रह सकते हैं।
प्रकाश मंडल इसी समस्या के लिए आंदोलित होकर जेल जा चुके हैं। वह 2012 में धनबाद जेल गए और परिणाम यह हुआ कि 2013 में ओवरब्रिज निर्माण हेतु मिट्टी जांच किया गया। 2014 में भी मिट्टी जांच किया गया। यह बात और है कि अब तक कोई हल नहीं निकला। इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत तक किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर ज्ञापन भी दिया। साथ ही कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ भी धरना स्थल पर आकर आश्वासन दिएं। लेकिन आज तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। श्री सिंह ने आंदोलनकारी प्रकाश मंडल जी को धरना खत्म करने की अपील की। लेकिन प्रकाश जी ने कहा कि यह समस्या मेरी नहीं, राज्यभर की है, इसलिए जब तक कार्य का श्री गणेश नहीं हो जाता, मैं अनशन पर रहूंगा। इस मुलाकात के दौरान प्रकाश मंडल, निपु सिंह, सतीश मोदी, प्रताप मंडल, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव, उत्तम सिंह, पाचु गोप ने और भी समस्याओं पर चर्चा की।