रांची: सुदेश पहुंचे शहीद के घर, परिजनों को ढाढस बंधाया

रांची: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो राहे के चैनपुर गांव जाकर आज दशमफॉल इलाके में हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के शहीद जवान खंजन कुमार महतो के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख का इस घड़ी में आजसू पार्टी शहीद परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने पुलिस के आला अफसरों से बात कर घटना की जानकारी ली। महतो ने कहा कि मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवानों के शहादत की खबर से मर्माहत हूं। राहे की धरती के लाल की इस शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More