रांची: भागवत गीता लेकर पिता से मिले तेजस्वी

रांची: तेजप्रताप यादव शनिवार को श्रीमदभागवत गीता लेकर पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रिम्स पंहुचे, हालांकि इससे पूर्व उन्हें दस मिनट इंतजार करना पड़ा। बाद में सिक्यूरिटी जांच के बाद वे पिता के पास पंहुचे व उन्हें गीता भेंट की। खास बात ये है कि रिम्स के पेइंग वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ धक्का- मुक्की करते हुए उन्हें कैमरा सहित अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

[URIS id=9499]

इस दौरान लालू से मिलने के बाद तेज प्रताप बगैर मीडिया से बात किये हुए गाड़ी में बैठकर निकल गये। बताते चलें कि जेल मैनुअल के हिसाब से लालू से मुलाकातियों की तैयार सूची में तेज का नाम नही था। इसके अलावे लालू से बिस्कोमान के चेयरमैन ने भी लालू से मुलाकात की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More