खूंटी से मुन्ना पूर्वी सिंहभूम से सविता व गिरिडीह लोस से चंद्रदेव
रांची: लोकसभा चुनावी तपीष अपने परवान पर है। लोकसभा चुनाव के बाबत सोमवार को ऐहरा नेशनल पार्टी खूंटी संसदीय क्षेत्र से समाजसेवी मुन्ना बड़ाईक, पूर्वी सिंहभूम से महिला प्रत्याशी सविता केवर्तो व गिरीडीह से चंद्रदेव प्रसाद पार्टी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इस बाबत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जनहित में एहरा नेशनल पार्टी का गठन किया गया है। कहा कि हमारी पार्टी भारत में 31 सालों से मानव अधिकारों के लिए कई छोटी- बड़ी लड़ाई लड़ते रही है। बगैर स्वहित देखे हमने मानवहित को सर्वोपरी रखा है।
इन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनहित को ताक पर रखकर कार्य किया है। पार्टी नेता तुलसी महतो ने कहा हम वैसी बड़ी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं जो धन से बली है।