रामगढ़: मुहर्रम के अवसर पर गंडके प्रखंड में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी व विशिष्ट अतिथि के रूप कांग्रेस नेता लाल बिहारी महतो ने अखंडा का विधिवत् उदघाटन किया। ममता देवी ने इस बाबत कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। लाठी खेल में भी प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन यह खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
ममता ने कहा कि इस्लाम में सिर्फ एक ही खुदा की इबादत करने के लिए कहा गया है। छल-कपट, झूठ, मक्कारी, जुआ, शराब, जैसी चीजें इस्लाम में हराम बताई गई हैं। लाठी प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया। इससे पूर्व अतिथियों से वहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साबर्द्धन किया। खेल को देखने के लिए कई लोग मौजूद थे।