अत्याधुनिक युग में समृद्ध ही आगे बढ़ेगा: रघुवर

जनता को सच बताएं, जागरूक करें
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जनसंपर्क का मूल दायित्व जनता को सच बताने के अलावे उन्हें जागरूक करना है। सरकारी योजनाओं की जानकारी विकास की राह पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पंहुचानी है। सीएम शनिवार को सूचना व जनसंपर्क विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
सीएम ने सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को कहा कि सरकारी योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पंहचाने की जिम्मेदारी निभाना है। प्रखंड से पंचायत तक लोगों को योजना की जानकारी मिलनी चाहिए। कहा कि ज्ञान विज्ञान और तकनीक इन तीनों का उपयोग हमें करना है, क्योंकि इसी के उपयोग से समाज, राज्य व देश आगे बढ़ा है। उन्होंने जल शक्ति, जल संचय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, गांव- पंचायत में स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन से पेयजल योजना, एक रुपये में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री एवं 108 एम्बुलेंस जैसी सेवाओं पर जन संपर्क अधिकारियों को निर्देश दिया।

[URIS id=9499]

 

पीआरडी के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देनी है। इसके लिए जिला जन संपर्क पदाधिकारी प्रचार प्रसार पर ध्यान दें। संथाल परगना, कोल्हान जैसे प्रमंडल में योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए स्थानीय भाषा में चलचित्र का निर्माण करें। साथ ही राज्य के 32 हजार गांव में रिसोर्स पर्सन बनाएं। उन्हें भी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बनाएं।
डॉ वर्णवाल ने निर्देश दिया कि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की गुणवत्तापूर्ण समाचार निर्गत करें। समाचार की संख्या बढ़ाना आप सभी की जिम्मेवारी है। सप्ताह में एक सक्सेस स्टोरी अवश्य आनी चाहिए। इस मौके पर प्रमंडल के उप निदेशक, जनसंपर्क, जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रोमोशन पदाधिकारी को इवेंट मैनेजमेंट की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रामलखन प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव रमाकांत सिंह, सभी प्रमंडलीय उप निदेशक, सभी उप निदेशक, सभी सहायक निदेशक, सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More