प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा चुनावी हथकंडा: कांग्रेस

रांची: 12 सितंबर को विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे को कांग्रेस ने चुनावी स्टंट करार दिया है। पार्टी का मानना है, कि बीजेपी महज उदघाटन व शिलान्यास कर अपना नाम सबसे पहले लिखवाने की होड़ में लगी हुई है। यही कारण है, कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं द्वारा झारखंड में कई शिलान्यास किये गए है।
विडंबना ये है, कि काम के नाम पर अब तक एक ईंट भी नहीं लगाई गई हैं। कांग्रेस का आरोप है, कि बीजेपी के इस चाल का जनता को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव की माने तो भाजपा शिलान्यास में सेंचुरी मार चुकी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं के हाथों शिलान्यास कार्यक्रम हो चुका है, लेकिन जमीनी तौर पर काम नदारत है। कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार तक सही सूचना नहीं पहुंचा रही कि किस काम को कितना आगे बढ़ाया गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन होना अच्छी बात है, लेकिन पिछले 5 सालों में जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसमें क्या काम हुआ है ? इसकी भी जानकारी सरकार को देनी चाहिए। शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा महज एक चुनावी दौरा है, जिसके माध्यम से एक बार फिर जनता से झूठे वादे किए जाएंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More