अभय सिंह अध्यक्ष पद से नहीं हटे, तो टूटेगा बिखरेगा राजद

लालू को खुली चेतावनी
रांची: राजद का अंर्तकलह अपने चरम पर आ चुका है। प्रदेश से गौतम सागर राणा को अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर अभय सिंह को नया अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रदेश राजद दो धड़ों में बंट गया है। विरोधी दल ने इस बाबत मोर्चा खोल दिया है और सुप्रीमो लालू यादव को खुली चेतावनी दे दी है कि अगर राष्ट्रीय नेतृत्व 21 जून तक नवनियुक्त राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह को नहीं हटाता है तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर पार्टी बिखर जाएगी।

[URIS id=9499]

प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि अभय सिंह को राजद अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे प्रदेश में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त है। ऐसा माना जा रहा है कि अब राजद में नैतिकता खत्म हो गई है, नीति सिद्धान्त, विचारधारा सिर्फ एक शिगूफा रह गया है। इसके साथ ही सैद्धांतिक मूल्यों का हनन कर कालिख पोतने का कार्य किया जा रहा है। बैठक के माध्यम से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव से आग्रह किया गया कि राज्य कार्यसमिति के निर्णयों को अहमियत देते हुए झारखंड में पार्टी को टूटने से बचाया जाए, वरना सालों से राजद में रहे वरीय नेता सामूहिक रूप से अलग रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More