पिंक ऑटो चालक समूह महागठबंधन के साथ

रांची; दो वर्ष पूर्व रांची के लाईमलाईट में आने वाली पिंक ऑटो की टीम ने लोकसभा चुनाव 2019 में रांची से महागठबंधन के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को अपना समर्थन देने का आहवान किया है। रविवार को ऑटो रिक्शा की महिला चालकों ने सुबोधकांत सहाय के आवास पर मिलकर अपना समर्थन देने की बात कही। महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि चुनाव में कोई जीतता है तो हारता है, लेकिन कुछ चुनाव ऐसे होते हैं जिसमें दल नहीं, देश हारता या जितता है।
आज हमारा देश तानाशाह के हाथों फंसा हुआ है। हमसब को मिलकर देश को लोकतंत्र का मतलब समझाने का वक्त है। गुलाबी ऑटो चालकों ने महागठबंधन को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। महिलाओं के साथ बैठक कर श्री सहाय ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बैठक में मुख्य रुप से हीरा देवी, दिलकुमारी देवी, दिव्या सोरेन, हीना खातून, सुमन साहु, शकुन्तला देवी, शीला कच्छप, निलम देवी, जगपति देवी, ममता देवी, अनिता देवी, सुषमा देवी, गीता देवी, शोभ किडो, रीना देवी, चंदा देवी, गुड़िया मुंडा, रजिया परवीन, मेरी तिर्की सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More