समान विचार वाले लोग एक साथ आएं: हेमंत

रांची: झामुमो की विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए झामुमो किस तरह से अपनी तैयारी करेगा, साथ ही गठबंधन में किस तरह से अपनी स्थिति को मजबूत रखना है। इन सब बातों पर चर्चा हुई। जितनी सीटों से सरकार बनती है उतनी सीटो पर चुनाव लडने की चर्चा विधायक दल की बैठक में की गई है। रही बात गठबंधन की तो हम चाहते हैं एक सामान विचार रखने वाले एक साथ मैदान में हो। गठबंधन के लिए आगे विचार विमर्श किया जायेगा।
रघुवर के अहंकार को ध्वस्त करने की जरूरत
राज्य की स्थिति से कोई भी वंचित नहीं है, राज्य में जो कुछ हो रहा है उससे जनता त्रस्त है। रघुवर दास के अहंकार को ध्वस्त करने का समय आ गया है। हमें एक होकर भाजपा को शिकस्त देना है।

[URIS id=9499]

 

24 जिलों का करूंगा भ्रमण, भरूंगा उर्जा
जिला संगठन में उर्जा भरने के लिए कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। मैं इस कार्यक्रम के लिए 24 जिलों में भ्रमण करूंगा। साथ ही धान रोपनी के बाद रांची में एक भव्य रैली सह आम सभा का आयोजन किया जाएगा।
गठबंधन से आग्रह किया है, सीटों के लिए
विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कितने सीटो पर कौन और कहां से लड़ेगा, यह बंद लिफाफे में पड़ा है। हमने आग्रह किया है कि हमें बताया जाए। वैैसे हम प्रमुख विपक्ष है इसलिए अधिक से अधिक सीटों पर लड़ेंगे, यह स्वाभाविक है। फिर भी सभी विपक्ष पार्टियों की जब बैठक होगी, साथ ही विस्तार से चर्चा होगी। फिर बताएगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More