शाहबादी बने चंद्रप्रकाश के सारथी
सुमित कुमार
गिरिडीह लोकसभा झारखंड की सबसे अहम सीट मानी और जानी जाती है। यहां के दिग्गजों में दर्जनों नाम सुमार है, जो केंद्र में बैठकर देश चला रहे हैं। ऐसे में सभी के चेहरे किसे क्या बनाएगी ? यह देखना दिलचस्प होगा। गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी के हाथों में फूल के साथ फल भी दिख रहा है। अर्जुन चंद्र प्रकाश चौधरी के सारथी शाहबादी अपने क्षेत्र भ्रमण में केला के लिए वोट मांगते फिर रहे हैं। शाहबादी कितने निर्भय हैं यह क्षेत्र की जनता जानती है। लेकिन भाजपा व आजसू की तालमेल अच्छी रही तो बल्ले-बल्ले वरना उसी केला को हाथ में थमाकर पांडेय जी वापस रामगढ़ का रास्ता दिखा देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पांडेय जी के ईरादे नेक नहीं। उनका बदलता बयान कुछ छिपाने की कोशिश तो करता है, पर सब कुछ बयां हो जाता है। टिकट कटने का जो मर्म पांडेय जी ने झेला है, वो उनके बयानों से साफ है। उनकी दोस्ती आस्तीन का सांप वाले मुहावरे को बल दे रहा है और महाभारत के कर्ण अवतार के रुप में प्रतीत हो रहा है। इस पैंतरेबाजी से चंद्रप्रकाश की जीत पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
पांडेय जी का कर्णावतार भाजपाईयों को भी दो खेमे में करता दिखलाई पड़ रहा है। निर्भय शाहबादी अपने क्षेत्र में आजसू के लिए प्रचार प्रसार तो कर रहे हैं, लेकिन निर्वतमान सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के तेवर बिजली गिराने के मुड में है। दो महीने पहले गिरिडीह लोकसभा के लिए तीन नामों का चर्चा आम थी, शिव,रविंद्र पांडेय व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो। इन तीनों के अपने अपने समर्थक थे, जो आज भी हैं। बस इनके ईशारों का इंतजार था। शिव शक्ति बक्शी ने तो अपने समर्थको को आजसू के साथ लगा दिया, लेकिन ढुल्लू महतो ने खुले आवाज में जेएमएम को समर्थन देने की बात कह डाली। बचे पांडेय जी, जो हर बार अपने बयान में कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि परदेशी बाबू घबरा जाते हैं। पांडेय जी की टिकट कटने के बाद उनकी उठती-गिरती तेवर की बात करें तो यह केला चौधरी जी का स्वास्थ्य बिगाड सकता है। पांडेय जी महाभारत के कर्ण नजर आ रहे हैं। जो भाजपा के होकर भी भाजपा के नहीं हैं। मुंह में राम बगल में छूरी। पांडेय जी की जुबान कभी कैची सी तेज तो कभी मीठी जलेबी सी लगती है।