अनगिनत गुणों के स्वामी थे पं. दीनदयाल : राजमोहन राम

  • भाजपा ने मनाई पं दीनदयाल उपाध्याय का जयंती
अनीता अग्रवाल

लोहरदगा: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्दे मातरम गान के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उपाध्याय जी नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
आज हम सबको उनके द्वारा बताया गए मार्ग पर चलना चाहिए। एकात्म मानववाद के रूप में जिस पार्टी का उन्होंने रचना की वह आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। केंद्र व राज्य में जब भाजपा की सरकार है तब उनके द्वारा देखे गए सपने धीरे- धीरे पूर्ण होता हुआ दिखाई दे रही है। आयुष्मान भारत देश ही नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी योजना हमारे झारखंड से लांच की गई। जिन सपनो को हमारे ऋषि मुनियों ने देखा था वसुधैव कुटुम्बकम का सपना धीरे- धीरे पूर्ण हो रहा है। उपाध्याय जी नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके हिंदी और अंग्रेजी के लेख विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे।
केवल एक बैठक में ही उन्होंने चन्द्रगुप्त नाटक लिख डाला था। विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ ५२ साल की उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। आकषर्क व्यक्तित्व के स्वामी दीनदयालजी उच्च-कोटि के दार्शनिक थे किसी प्रकार का भौतिक माया-मोह उन्हें छू तक नहीं सका।
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज यह चिंतन करने का वक्त है कि हमें पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने की तथा उनका अनुकरण करने की आवश्यकता है। हमें संगठन के लिए कृतसंकल्पित होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की चंद्रशेखर अग्रवाल, नरेन राज, पवन गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार टिंकू, नरेन राज, लाल नवल, लाल अनूप, ओम गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रामाधार पाठक, ब्रिजमनी उरांव, बबलू जायसवाल, पवन एक्का, ओम प्रकाश कास्यकार, श्यामनंदन लोहरा, मिथुन तमेडा, भारती सिन्हा, मनीष शिखर, अशोक खत्री, प्रणीत जायसवाल समेत भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अशोक खत्री ने दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More