नेताजी को उचित सम्मान नहीं मिल सका: बाउरी

धनबाद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आधुनिक भारत के निर्माण में जिस प्रकार से योगदान रहा, इस मुताबिक सम्मान आज तक नही मिल पाया। वे आजादी की लड़ाई में अपनी भागीदारी के अनुपात में सम्मान के हकदार हैं व हर हाल में मिलना चाहिए। उक्त बातें शनिवार को झारखंड के राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बीआईटी सिंदरी में आहूत दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन के मौके पर कही।
[URIS id=9499]
बाउरी ने कहा कि नेताजी का झारखंड से लगाव रहा है। 1920 में उन्होंने टाटा स्टील के मजदूर आंदोलन को तोड़वाया था। झरिया में वे भेष बदलकर काफी दिनों तक रहे थे। गोमो से ही वे आखरी बार देश से बाहर गए थे। कहा जा सकता है कि नेताजी का और झारखंड का पुराना नाता रहा है। बाउरी ने कहा नेताजी ने हमें देश को लड़ना और अधिकार को छीनना सिखाया है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/fraudulent-case-at-medanta-hospital


