भाजपा ने दिया देश को विकाश का रास्ता: प्रो• वर्मा

द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड के बजटो पंचायत के बजटो, महुआटांड, मिर्जाडीह व सिमरिया में नव निर्मित आगंनबाडी केन्द्र भवन के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक प्रो• जय प्रकाश वर्मा, मुखिया शांति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विभुती कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से आँगनबाड़ी केन्द्र का नारियल फोडकर व फिता काटकर उद्घाटन किया गया।

विधायक प्रो• वर्मा ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में झारखंड हीं नहीं पुरे देश विकास के पथ पर चलकर आगे निकल रहा है। राज्य के हर कोने में विकास की रौशनी जगमगा उठी है।

गांवों में वर्षों से संचालित आँगनबाडी केन्द्र जो अब तक किराये के मकान में संचालित होता आ रहा था। जिसको अब तक स्वंय का भवन भी नसीब नहीं हो पाया था। आज राज्य सरकार वैसे भवनहीन केन्द्रों को भवन देकर सुशोभित करने का कार्य कर रही है। यही नहीं केन्द्र व राज्य सरकार ने गाँवों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएँ संचालित कर विकास की राशि सिधे गांव में भेज रही है जिससे गाँव के किसान, मजदूर को योजना का लाभ मिल सके। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विभुती कुमार मंडल ने कहा कि आँगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन हो गया है अब जिस केन्द्र का अपना भवन है वह केन्द्र का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की ज़िम्मेवारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का है। जिससे केन्द्र से मिलने वाली सुविधा ग्रामीणों तक पहुँच सके।

मौके पर विधायक जिला प्रतिनिधि दिनेश बर्मा, अनील कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया जनार्दन साव, डीलचन्द बर्मा, जितेन्द्र कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More