कामरेड एसएन सिंह का मुंबई में निधन

रांची: वाम दल कॉमरेड मोहम्मद सलीम की याद अभी भुला भी नही सका था, कि मंगलवार को वामपंथ के एक और कद्दावर नेता जमशेदपुर के गोविंदपुर निवासी कामरेड एसएन सिंह का निधन हो गया। मुंबई में अंतिम सांस ली। 77 वर्षीय सिंह ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक और टेल्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष थे।
कामरेड ने वामपंथ मजबूती के लिए अपनी पूरी जिंदगी दे दी। उनके निधन की खबर से पूरे जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रगतिशील लेखक संघ के जयनंदन शशि कुमार व शेखर मल्लिक के अलावा एटक के जिला महासचिव सपन घोषाल, सचिव शशि कुमार सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी अंत्येष्टि तीन अक्टूबर को जमशेदपुर में की जाएगी। उनके निधन पर जयनंदन ने कहा उनकी क्षतिपूर्ति नही की जा सकती है, हमने एक वरिष्ठ को खो दिया है। कवि, कथाकार और विचारक आशुतोष कुमार झा ने कहा कि उनका नमन करते हुए कहा कि बिना बताए छोड़कर चले जाने की उनकी यह आदत मुझे पसंद नहीं आई। कहा कि हमारे बीच उम्र का फासला था, लेकिन विचार बिल्कुल एक थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More