मंत्री सहिस पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को किया नमन

रांची: आजसू विधायक व जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस शुक्रवार को बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पंहुचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने बिरसा के वंशजो व ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वस्त किया, कि हमारी पार्टी वीर सपूतों के बलिदान को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है व विकास को लेकर हर समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंल्पित है।
गांव के लोगों ने सिंचाई और पेयजल के साधन मुहैया कराने के लिए मंत्री का ध्यान खींचा, तो मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इन सुविधाओं पर जल्द ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों के सपने साकार हों, यह सरकार की प्राथमिकता है। बिरसा मुंडा का उलगुलान हम भूल नहीं सकते, इसलिए आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

[URIS id=9499]

सहिस ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन का मकसद भी आदिवासी, दलित और वंचित समुदाय की उन्नति के लिए हुआ है, इसलिए सरकार हमेशा इस बाबत गंभीर रही है। इससे पूर्व उलिहातू गांव पहुंचने से पहले आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूंटी में मंत्री का स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से सुकरा सिंह मुंडा, विजय मानकी, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, केशव चंद्र महतो, सुधा मुंडू, बाल कृष्णा मुंडा, फुलकुमार देवी, परमेश्वरी सांडिल, सुरेश चंद्र महतो, दिलीप साहू, राजकुमार गुप्ता, उमेश नायक, नीरज सिंह, जगदीश गुप्ता, हरिहर महतो, देवनारायण मुंडा, नागेश्वर मुंडा, काली यादव, पार्वती देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More