आजसू विस व बूथ प्रभारियों की बैठक कल

रांची: आजसू ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है और इसी कड़ी में हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को विधानसभा सहित बूथ प्रभारियों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह दस बजे पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में होगी। इस बाबत सभी प्रभारियों को होमवर्क करके आने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बूथ कमेटियों की स्थित के अलावे लोकसभा चुनाव के परिणाम और उसके बाद सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। विस चुनाव को लेकर इसमें खास रणनीति पर मंथन भी होगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More