जैनामोड़ में “आप” की बैठक, अहम मुद्दों पर चर्चा

राकेश शर्मा
बोकारो: आम आदमी पार्टी जिला कमेटी की बैठक प्रजापति धर्मशाला जैनामोड़ में संपन्न हुई। जिसमें झारखंड जरूर अभियान के आगे, प्रारूप की रूपरेखा तैयार की गई। जिला कमेटी के फंडिंग को लेकर के मजबूत करने की बात की गई। इसके अलावे अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक ज्योतिष कुमार व संचालन जिला सचिव कमाल हसन ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि राज्य समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह और राज्य युवा प्रकोष्ठ महासचिव मनोज चौरसिया थे।
बैठक की शुरुआत होते ही लोगों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और आगे की रणनीति पर चर्चा किया। जिला कमेटी के फंडिंग को लेकर धर्मेंद्र शर्मा को उसकी जिम्मेदारी दी गई।
सोशल मीडिया में कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी मंगल कुमार दुबे तथा बोकारो महानगर की नई कमिटी घोषित की गई। जिसमें संयोजक प्रदीप महतो नगर सह संयोजक संजय कुमार राहुल विश्वकर्मा नगर सचिव सद्दाम उद्दीन शेख सह सचिव नितेश कुमार और नगर टीम के संरक्षक के रूप में विनोद उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई।
बेरमो विधानसभा प्रभारी बैजनाथ गोराई ने कहा कि बोकारो सहित पूरे झारखंड में सुखाड़ की स्थिति बन रही है, इसलिए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि बोकारो उपायुक्त से मिलकर जिले को सूखा घोषित करने की मांग करेंगे।
एक सप्ताह के अंदर सूखा घोषित नहीं करने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा था वर्ष 2018 में जैनामोड़ को अनुमंडल का दर्जा दे दिया जाएगा।
अगर विधायक जी जैनामोड़ को अनुमंडल का दर्जा नहीं दिला सकते हैं तो उनको नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए आम आदमी पार्टी जैनामोड़ को अनुमंडल बनाने के के लिए जोरदार आंदोलन करेगी।
इस बैठक में महासचिव महबूब आलम, एसटी मोर्चा के संयोजक साल्वेशन मुर्मू, एससी मोर्चा के सचिव रमेश रजक, जिला के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मजदूर प्रभारी के मासूम अंसारी, गोमिया विधानसभा प्रभारी अखिल महतो, अरविंद सुमन, अदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।


