कोडरमा: जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के कोडरमा विधान सभा में आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तरी पंचायत भवन मे आयोजित की गयी। बैठक मे जिप सदस्य कैलाश यादव, राजकुमार यादव व शिवेंद्र नारायण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री के जनआशीर्वाद यात्रा के तहत 20 अक्टूबर को बरियारडीह चैक पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी 16 पंचायत के लिये प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की गयी। नियुक्त प्रभारियों को अपने अपने पंचायत से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मोटरसाइकिल से बरियारडीह पंहुचने का निर्देश दिया गया। बैठक मे 20 अक्टूबर से पूर्व 19 अक्टूबर को मरकच्चो उत्तरी पंचायत भवन मे सभी पंचायतो से कार्यक्रम मे जाने वाले कार्यकर्ताओ की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव तथा संचालन महामंत्री सुनील यादव ने किया।
बैठक मे मुखिया विजय सिंह, रामचन्द्र यादव, अर्जुन यादव, मो खलील, मो जैनुल, पवन सिंह, महराज सिंह, बबलू यादव, अयाज अहमद, सुरेंद्र यादव, शंभू सिंह, रविंद्र पांडेय, रंजीत कुमार सिंह, प्रयाग यादव, सदानन्द वर्मा, रामकृपाल सिंह, सतीश सिंह, बंशी राम, अर्जुन यादव, महेश यादव, अरूण यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव मौजूद थे।