बकरी बाजार में ना बने मार्केट कॉम्प्लेक्स: आप

मेयर को सौंपा ज्ञापन
रांची: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा बकरी बाजार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार को मेयर को ज्ञापन सौंपा। इस बाबत कहा गया कि मैदान को बच्चों के खेल के मैदान- पार्क के रूप में विकसित किया जाए। इस मौके पर निगम कर्मचारियों द्वारा अपर बाजार हाट व आस- पास के दुकानदारों को धमकी देने व अवैध वसूली को लेकर भी शिकायत की गई।

[URIS id=9499]

आप के राजन सिंह ने कहा कि अपर बाजार राजधान का भीड़- भाड़ वाला इलाका है। हजारों की तादात में लोग यहां खरीदारी करने पहुँचते हैं। इलाके में घंटों जाम, रोज की दिनचर्या बन चुकी है। यहां पैदल चलना भी दुभर होता है। प्रदूषण व गंदगी की समस्या से स्थानीय लोगों को साफ हवा तक नहीं मिल पा रही है। आप ने कहा कि बच्चों का पार्क भी इस क्षेत्र में नहीं है, ऐसे में मार्केट काॅम्प्लेक्स ना बनाकर पार्क बनवाया जाए। कहा कि बकरी बाजार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय बहुत घातक साबित होगा। इन्होंने मेयर से शिकायत की, कि निगम कर्मचारियों द्वारा यहां के दुकानदारों का समय- समय पर भयादोहन किया जाता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More