पप्पू यादव का बड़ा कटाक्ष,15 साल और 15 साल के सरकार को बताया धोखेबाज

बिहार में एक तरफ जहां कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा हुआ है वहीं राजनीतिक हलचल भी तेज है। बिहार विधानसभा चुनाव होने को है और इसे लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ महागठबंधन में विभेद है वहीं अन्य पार्टियां भी राजनीतिक हलचलों में तेज भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने बिहार के शासन पर कड़ा तंज कसा है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में 15 15 साल की सरकार कारगर साबित नहीं हुई है। पप्पू यादव ने कहा है कि 15 साल और 15 साल के सरकार का दावा करने वाली सरकार ने सिर्फ जनता की ठगने का काम किया है।

पप्पू यादव ने बिहार के भविष्य को देखते हुए बिहार की जनता के सामने नया विकल्प लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे नए विकल्प के तौर पर जनता को जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल पटना में बाढ़ के आ जाने के बाद से पप्पू यादव खासा एक्टिव हो गए और उन्हें सामाजिक कार्यों में देखा जाता है। पप्पू यादव औरंगाबाद जिले में बारून में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बाते कहीं है। उन्होंने कहा है कि वे जनता के पास नया विकल्प लेकर आए है। जन अधिकार पार्टी जिस सरकार का हिस्सा होगी वह जनता की सरकार रहेगी।

गौरतलब है कि पप्पू यादव बारून के रहने वाले सुरेन्द्र चौधरी से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई। उनके बीते दिन उनके बेटे राजीव चौधरी के सड़क हादसे में जान चली गई थी। पप्पू यादव उनके घर मुलाकात करने पहुंचे थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More