डेढ़ लाख बेरोजगार, सरकार मना रही जश्न: झामुमो

मोमबत्ती जलाकर मीडिया से बात
रांची: प्रदेश में एक ओर बिजली की लचर व्यवस्था से जनता त्राहिमाम कर रही है और प्रदेश संकटों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में राज्य सरकार जश्न मना रही हैं। इसके विरोध में मोमबत्ती जलाकर मीडिया से बात करते हुये झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जनता त्रस्त है व सरकार मस्त है।
उन्होंने कहा कि मौसम की मार व सरकार की गलत नीतियों ने यहां के जनजीवन को पूर्णतौर पर प्रभावित कर रखा है। सरकार की नीतियों के कारण औद्योगिक क्षेत्र की 25 यूनिट बंद हो गईं हैं। टाटा मोटर्स में ब्लॉक क्लोजर किया जा रहा है व टाट हिटाची और टाटा कमिंग्स में 12 हजार कर्मियों को बैठाने की तैयारी चल रही है। राज्य में कंपनियों के बंद होने से लगभग 1.5 लाख लोग प्रत्यक्ष तौर पर बेरोजगार हो गये हैं। इनके परिवार के लोग दाने- दाने को मोहताज हैं और सरकार जश्न मना रही है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि कंपनियों के बंद होने का एक मात्र कारण कॉमर्शियल बिजली की दर में वृद्धि करना व टैक्स लगाना है। बिजली दर बढ़ने से कंपनियां बंदी के कगार पर पहुँच चुकी हैं। सरकार इनके जमीनों पर नजर गड़ाये हुए है। उन्होंने बिजली के दर में बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग की। इसके अलावे बेरोजगारों की बहाली दोबरा किये जाने की जवाबदेही ले।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More