कोडरमा: पथलडीहस पंचायत के प्रथम मुखिया स्व बद्री सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर आज शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय सिंह व उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय कपूरा देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावे उनकी स्मृति में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भी उदघाटन किया गया।
इस मौके पर मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने दोनो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बद्री सिंह कोडरमा वासियों के बीच अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता को लेकर काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में संगठन के कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे जीवंत व्यक्ति थे व सदैव लोगों की समस्या के समाधान के प्रति तत्पर रहते थे।
मौके पर समाज की ओर से सहभोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इस बाबत क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सचिव रामलखन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, विजय सिंह कामदेव सिंह, लखन सिंह पवन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय पांडेय, सुरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, भुनेश्वर सिंह, मिथिलेश सिंह, जय नारायण सिंह, नकुल राणा, उदय सिंह, दिलीप सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवशंकर मोदी समेत क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।