कोडरमा: राजद नेता सह झुमरी तिलैया नगर उपाध्यक्ष संतोष यादव आज विगत 14 सितंबर से लापता टेनिस खिलाड़ी अंशु यादव पिता किशोर यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद मरकच्चो थाना प्रभारी से बात कर अपडेट लिया।
गौरतलब है कि अंशु मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह गांव की रहने वाली है। थाना प्रभारी ने श्री यादव को बताया कि टेनिस खेलने के क्रम में कोलकाता जाते हुए कोडरमा रेलवे स्टेशन पर सीसी टीवी में अंशु का फुटेज मिला है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द अंशु को ढूंढने में सफल होंगे। इस बाबत कोलकता पुलिस से भी मदद ली जा रही है। मीडिया से बात करते हुए संतोष यादव ने कहा कि अंशु के नहीं मिलने तक व्यक्तिगत तौर पर मेरी नजर इस पर बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द उसे तलाशने की मांग की है।