शिक्षा मंत्री ने किया विभिन्न मंडलों का दौरा
कोडरमा: झारखंड की शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि बूथों की मजबूती और सक्रियता से ही हमारा विजय संकल्प पूरा होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र को चरितार्थ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, क्यों कि इसी के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के मिशन को पूरा कर सकेंगे। डाॅ यादव ने रविवार को कोडरमा के कई मंडलों का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर कोडरमा विधायक सह शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव मंडल स्तरीय कार्यक्रम के तहत सतगंसवा मंडल, गिरिडीह जिला अंतर्गत मालडा मंडल अंतर्गत पीहरा, गंसवा मंडल, छोटकी खरगडीहा, जमुआ, मिर्जागंज व मंडरो मंडल में आहूत मंडल प्रवास कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनका इस बाबत सांस्कृतिक भवन सतगांवा में भव्य स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव व मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह ने किया। कार्यक्रम का आगाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान बूथों के सशक्तिकरण सहित सांगठनिक मजबूती पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत करना ही पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है। चुनाव में बूथ हमारा सबसे धारदार अस्त्र साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले पांच वर्षों में जनहित के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व उपलब्यिों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने पार्टी पहचान पत्र का वितरण किया गया।
नीरा यादव ने कहा, कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जैसा करिश्माई नेतृत्व है। हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। हमारे पास युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है तो ऐसे में हमारी सफलता को कौन रोक सकता है ? हमें सिर्फ कड़े मेहनत की आवश्यक्ता है। इसी के बदौलत तक हम मौजूदा उंचाई पर हैं। मौके पर जिला महामंत्री, नितेश चंद्रवंशी, मुखिया संघ के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, जनसेवक भिखारी यादव, उप प्रमुख राजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह, रामवचन यादव, सुबोध सिंह, रंजन कुमार, धनंजय यादव, कंचन कुमारी, सुबोध सिंह, अविनाश कुमार, दीपेश अग्रवाल, शशि सिंह, सरजू यादव, नरेंद्र सिंह, विमल सिंह, पिंटू सिंह, मालडा मंडल अध्यक्ष सौदागर साव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, गांवा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री सुधीर मिस्त्री, मंडरो मंडल अध्यक्ष बालेश्वर रॉय सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।