झाविमो कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

डोमचांच: झारखंड विकास मोर्चा, कोडरमा के बैनर तले 25 सितंबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में जनादेश समागम रैली की तैयारी को लेकर पार्टी नेता यादव रमेश हर्षधर ने डोमचांच बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों के बीच जाकर जनादेश समागम की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। उन्होंने लोगों से इस रैली में पहुंच कर इसे सफल बनाने की अपील की। मौके पर जिलाध्यक्ष बेदू साव, भीम साहू, सुनील यादव, संजय धारावी, दीपक रजक, अंगलाल राम, दीपक कुमार, संजय तिवारी, राजेंद्र राम, दीपक रजक, प्राण मरांडी, विशुन मुर्मू, तुलसी सिंह, पंचदेव राम, शंकर यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More