नड्डा दो दिनों के लिए आ रहे हैं झारखंड, कई अहम बैठक करेंगे

रांची: जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में 13 जुलाई को रांची आ रहे हैं। उनकी स्वागत एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्री नड्डा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहाँ प्रदेश कोर कमिटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी एवं सह सदस्यता प्रभारी के साथ बैठक में शामिल होगें। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने दी।

[URIS id=9499]

 

श्री प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कार्निवाल बैंक्वेट हाॅल में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगें। वहां से वे मुख्यमंत्री आवास जाएगें। आवास पर ही वे पार्टी के सांसद एवं विधायकगण के साथ बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास के दुसरे दिन 14 जुलाई को श्री नड्डा ओरमांझी मंडल के पांचा गांव स्थित बूथ पर सदस्यता अभियान सह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More