सोहराय झारखंड की संस्कृति का द्योतक: ममता

रामगढ़: शहर के काकेबार में सोमवार को आहूत सोहराई पर्व में महोत्सव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। यह पालतू पशु और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है।

ममता देवी ने कहा कि सोहराय में पशुओं को माता लक्ष्मी की तरह पूजा की जाती है। इस दिन बैलों व भैंषों को पूजा कर किसान वर्ग धन-संपत्ति वृद्धि की मांग करते हैं। सोहराय का पर्व झारखंड के सभी जिले में मनाए जाते हैं। इसकी शुरुआत दामोदर घाटी सभ्यता के इसको गुफा से शुरू हुई थी। यहां आज भी सोहराय कला प्राचीन मानवों द्वारा बड़े -बड़े नागफनी चट्टानों में बनाएं गए है। कहा कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि अर्थात दिवाली के दूसरे दिन मनाये जाने वाले इस पर्व में सालों भर सुख समृद्धि की कामना पशुओं से की जाती है।

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता मुकेश यादव, दिनेश मुंडा, राजू महतो, लालबिहारी महतो, समाजसेवी प्रदीप महतो ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता भरत कुमार, योगेंद्र महतो, संजय महतो, देवानंद कुमार, प्रकाश कुमार, गोविंद महतो, कालीचरण महत्व, हरिदास महतो, संतोष महतो, सुरेंद्र महतो, सिकंदर महतो, विजेंदर महतो, गणेश महतो, गिरधारी महतो, तिरुपुर महतो, पवन महतो, नरेश महतो, अशोक महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More