हजारीबाग(रांची) : सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गोला एवं बरलंगा प्रखण्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। क्षेत्र में हर जगह प्रधानमंत्री मोदी जी, जयंत सिन्हा जी व भाजपा ज़िंदाबाद के नारे सुनाई दिए। हर व्यक्ति पुनः मोदी सरकार बनाने व घर- घर कमल खिलाने की बात करता नजर आया।
लोगों ने कहा कि जो कार्य मोदी सरकार और जयंत सिन्हा जी ने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में किये हैं वो पिछली सरकारें 60 वर्षों में भी नहीं कर पाईं। श्री सिन्हा के जनसंपर्क कार्यक्रम में झारखण्ड में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए।
मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि आज हर घर को बिजली, राशन कार्ड, शौचालय, गैस सिलिंडर व आयुष्मान भारत योजना से प्रतिवर्ष 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिला है। उन्होंने लोगों से कहा कि जब आप मतदान करने जाएं तो ये ध्यान रखें कि यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री तय करने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाकर देश व क्षेत्र की इस विकास यात्रा को जारी रखेंगे और ‘न्यू इंडिया’ का निर्माण करेंगे। अपने जनसंपर्क के दौरान श्री सिन्हा खरिका, झुमरा चौक, महेशरा, हरली, पेटो अखाड़ा चौक, बासोबार, भटबीघा चौक, टाटीझरिया चौक, होलंग, बेड़म, कोल्हू, मायापुर, डूमर चौक, धरमपुर चौक, मंडपा व बेरहो चौक का दौरा किया।