जमशेदपुर में डाॅ अजय के नेतृत्व में प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर: लौहनगरी में बिजली, पेयजल व विधि- व्यवस्था समेत जनहित के समाधान को लेकर कांग्रेस के लोग आम बगान मैदान साकची से पैदल मार्च करते हुये उपायुक्त कार्यालय पंहुचे। यहां सरकार की विफलताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने के साथ राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि जिले के अंतर्गत चोरी, डकैती, छिनतई, हत्या, बैंकों से साईबर क्राईम के तहत पैसे निकासी गिरोह का बोल बाला आदि पर सरकार लगाम लगाने में विफल है।
यह भी पढ़ें: रघुवर सरकार की कार्यप्रणाली का न भूत न भविष्य: आभा सिन्हा
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोआडिनेटर अनुशासन समिति, राकेश तिवारी कोल्हान प्रवक्ता, धर्मेंद्र सोनकर कोल्हान कोऑडिनेटर ओ बी सी विभाग, सुरेशधारी, ऋषि मिश्रा सांसद प्रतिनिधि राज्य सभा, फिरोज खान, पी एन झा, एल बी सिंह, जम्मी भास्कर, अरूणा मुखी, गुरदीप सिंह, अजय सिंह सेवादल, साकीर खान सहित दर्जनों लोग सम्मिलत हुए।
[URIS id=9499]

