रांची: कोकर स्थित ब्लेसिंग बंक्वेंट हॉल में शेप योर यूचर मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया गया। इस बाबत मौजूद मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि नित नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है और इसके माध्यम से हर कुछ सरल हो गया है। ऐसे में टेक्नोलॉजी को समझना हमारा दायित्व है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज कोई काम तुरंत हो जाता है। उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आज सभी जगहों में ऑनलाइन की ही ज्यादा डिमांड है। चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट। हर जगह नए किस्म का टेक्नोलॉजी इजाद हो गया है। छोटानागपुर लाॅ काॅलेज के प्राचार्य पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि, टेक्नोलॉजी से आज शिक्षा का काम आसान हो गया है।
भाजपा रांची महानगर सोशल मीडिया संयोजक तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि 21वीं सदी युवाओं का है। कहा कि आज के युवा टेक्नोलॉजी द्वारा पूरी दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर आईटी संयोजक भास्कर ने बताया कि एप के माध्यम से लोग निःशुल्क बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, आईआईटी, नीट, क्लैट, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य तैयारियां कर सकते हैं। उदघाटन समारोह में रोमित नारायण, सोनू मिश्रा, अनिल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विकास जयसवाल, अंकुर, रवि, मेघा समेत कई लोग शामिल थे।