कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी
रामगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महात्मा गांधी जयंती समारोह के अवसर पर आज विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि भारत गांधी के विचारों का देश है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी भाई हैं। कहा कि अहिंसा का रास्ते में चलकर हम आगे बढ़ सकते हैं। इसकी माध्यम से अनेकता में एकता के मार्ग प्रशस्त होंगे। कहा कि रामगढ़ की धरती में सबसे पहले कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था, लिहाजा यह एक ऐतिहासिक धरती है। इस बाबत बलजीत सिंह बेदी, पंकज महतो, दिनेश मुंडा, झलकु बेदिया, जिलानी खान, गजानंद मुंडा, आजाद सिंह, पंकज सिंह, सलमान कादिर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।