गिरिडीह: फ़ासीवाद को हराना है, भारत को जिताना है: दीपांकर भट्टाचार्य

बगोदर(गिरिडीह):  फ़ासीवाद को हराना है और भारत को जिताना है। फासीवाद के खिलाफ मुकम्मल लड़ाई वामपंथ ही लड़ सकती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सविंधान खतरे में है। गुजरात में भले भाजपा जीती जरूर है लेकिन लोकसभा के वनिस्पत इस चुनाव में लोगों ने भाजपा को नकार दिया है इसी की परिणीति है कि जिग्नेश मेवानी जैसे नेता चुनाव जीते हैं और हिमाचल में सीपीएम जीती है। 2018 जनसंघर्षों का वर्ष होगा। 2019 में कोडरमा में लाल पताका फहराएगा।उक्त बाते भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहीं । मौका था भाकपा के तीसरे महासचिव विनोद मिश्र की 19वीं बरसी पर सरिया रोड स्थित शहीद महेंद्र सिंह स्मृति भवन में सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाने  का । इस अवसर पर जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन की अध्यक्षता व संचालन जिला सचिव मनोज भक्त ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात इनौस नेता संदीप जायसवाल ने केंद्रीय कमिटी का संकल्प पढ़कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता दीपांकर भट्टाचार्य पार्टी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अडानी-अम्बानी के लिए काम लिए काम कर रही है सरकार अब ऐसा बिल ला रही है जिससे बैंको में आम जनता का पैसा सुरक्षित नही रहेगा। सरकार और भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढा है जिसका बिम्ब सड़कों पर किसानों, मजदूरों, छात्रों, दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रतिवाद के रूप में दिखा है। उन्होंने कैडरों से महाधिवेशन और महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बगोदर के पूर्व विधायक सह केंद्रीय कमिटी के सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर जनता के रुपये का दुरूपयोग किया है। स्थानीय नीति के सवाल पर भी सरकार ने यहाँ के नौजवानों के साथ छल किया है। आधार कार्ड लिंक करने की सरकार की योजना बड़े-बड़े कंपनियों को फायदा पहुंचाने की है। इसलिए कई पेंशनधारी और पारा शिक्षकों के पैसे एयरटेल कंपनी खाते में चली गयी है और अब उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धनवार विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार गरीबों की हकमारी कर रही है। भूख से राज्य में अबतक छः मौते हो गयी है। राज्य के किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों और छात्रों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। इस आक्रोश को समेटने की जरुरत है। और आने वाले दिन में भाकपा माले जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज़ करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक गाँव चलो अभियान कार्यक्रम की घोषणा जिला सचिव ने किया। कार्यक्रम में सीताराम सिंह, राजेश यादव, पुरन महतो, उस्मान अंसारी,परमेश्वर महतो, राजेश सिन्हा, पवन महतो, विजय पांडेय, कौशल्या दास, पूनम महतो, मीना दास, रामेश्वर चौधरी, जयनारायण यादव, अशोक पासवान, नागेश्वर यादव, बैजनाथ यादव, मुस्तकीम अंसारी, विनय संथालिया, असरेश तुरी, लोकनाथ पासवान, शेख तैयब, मुस्ताक अंसारी समेत हज़ारो लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More